क्षेत्रीय
14-Apr-2026
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में एकादशी के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच दीपका द्वारा मेन चौक स्थित हनुमान मंदिर के समीप सेवा भाव से प्रेरित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे से प्रारंभ हुए इस आयोजन में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के बीच चना प्रसाद एवं ठंडे शरबत का वितरण किया गया। जानकारी के अनुसार उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और मंच के इस सेवा कार्य की सराहना की। भीषण गर्मी को देखते हुए शरबत वितरण की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे लोगों को राहत मिली। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि एकादशी जैसे धार्मिक अवसर पर सेवा करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस आयोजन में मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही, जिसके चलते कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। - 14 अप्रैल / मित्तल