क्षेत्रीय
14-Apr-2026
...


कोरबा (ईएमएस)। कोरबा-पश्चिम कुसमुंडा थाना क्षेत्र के इमलीछापर चौक स्थित संचालित “स्काई मेन्स वियर” नामक दुकान को निशाना बना बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा हैं की दुकान का छप्पर तोड़कर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार चोरों ने दुकान के छप्पर को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे नए कपड़े, जूते सहित गल्ले में रखी नगदी रकम पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी दुकान संचालक को उस समय हुई जब वे सुबह दुकान खोलने पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुकान का ऊपरी हिस्सा टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है, जबकि कई कीमती वस्तुएं और नगदी गायब हैं। उक्त घटना की सूचना तत्काल कुसमुंडा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। - 14 अप्रैल / मित्तल