क्षेत्रीय
14-Apr-2026
...


- सामाजिक समरसता का दिया संदेश कोरबा (ईएमएस) भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कोरबा जिले के प्रगति नगर स्थित अंबेडकर पार्क में भारतीय जनता पार्टी दीपका मंडल द्वारा श्रद्धा और सम्मान के साथ भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वार्ड पार्षद अरुणीश तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्य आज भी प्रासंगिक हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बाबा साहब के विचारों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में समानता और भाईचारे को मजबूत करें। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू, संतोष निराला, रामसाय चौहान, लड्डन खान, आनंद चौक से सत्यम यादव, ज्योति धर्म तिवारी, सविता कंवर, अनीता पटेल, धर्मेंद्र शुक्ला एवं नीलिमा शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। - 14 अप्रैल / मित्तल