राष्ट्रीय
14-Apr-2026
...


पटना (ईएमएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपनी आखिरी कैबिनेट मीटिंग की, जहां माहौल काफी भावुक दिखाई दिया। मीटिंग के दौरान नीतीश ने मंत्रिपरिषद को संबोधित कर अपने लंबे कार्यकाल व राज्य के विकास कार्यों को याद किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगली जो भी सरकार बनेगी, वह उसका मार्गदर्शन करते रहने वाले है। नीतीश के विदाई भाषण के दौरान वहां मौजूद कई नेता और मंत्री अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। पटना में आयोजित आखिरी कैबिनेट बैठक में नीतीश ने भावुक अपील कर कहा कि उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर बिहार को आगे ले जाने का प्रयास किया है। करीब पांच मिनट के अपने संक्षिप्त संबोधन में उन्होंने सहयोग के लिए सभी मंत्रियों का आभार जताया। मुख्यमंत्री नीतिश का यह संबोधन इतना मार्मिक था कि बैठक में सन्नाटा पसर गया और सभी ने इस विदाई भाषण को बहुत गंभीरता से सुना। कैबिनेट बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी अपनी बात रखी। दोनों नेताओं ने नीतीश कुमार के नेतृत्व कौशल और उनके अनुभवों की जमकर सराहना की। उन्होंने राज्य के विकास में नीतीश कुमार के योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। आशीष दुबे / 14 अप्रैल 2026