(मंडला (ईएमएस)। नैनपुर नगर में सेन समाज ने सेन महाराज की जयंती वार्ड क्रमांक 11 मंगल भवन में मनाया जहां पर सेन महाराज की प्रतिमा को स्थापित कर पूजन अर्चन सुधीर बंदेवार के द्वारा की गई साथ ही स्वागत सत्कार और पूजन में सुभाष सेन एवं अन्य सेन समाज के बंधु गण उपस्थित हुए सेन समाज का कार्यक्रम होने के बावजूद नगर के सामाजिक गणमन इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए और फिर एक विशाल महारैली के रूप में सेन महाराज की शोभा यात्रा निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंची जहां पर सेन समाज के वक्ताओं ने सेन महाराज के ऊपर अपने समाज के ऊपर कुछ बातों और विचारों को रखें संपूर्ण सेन समाज एकत्र होकर सेन महाराज की जयंती मना रहा था समझ में जो छात्र एवं छात्राएं मेरिट बेस पर उत्तीर्ण हुए थे उन्हें पुरस्कार दिया गया साथ ही सेन समाज में वृद्ध जनों का सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया समापन बेला पर सेन समाज का भोजन व्यवस्था की गई सेन समाज का कार्यक्रम सराहनी रहा जहां लोगों ने इसकी प्रशंसा की! ईएमएस/मोहने/ 14 अप्रैल 2026