क्षेत्रीय
14-Apr-2026


नैनपुर (ईएमएस) हमें आज गर्व महसूस हो रहा है हम संविधान निर्माता के जन्मदिवस के अवसर पर यहां एकत्र होकर उनकी याद कर रहे हैं और उनकी बनाए संविधान के तहत आज सारा देश चल रहा है यदि हमें न्याय मिल रहा है तो इसमें भी बाबा साहब के संविधान का ही हाथ है आज डॉ भीमराव अंबेडकर भारत रत्न के जन्मोत्सव पर नैनपुर नगर की अंबेडकर चौक पर भव्य कार्यक्रम बुद्धिस्टों के द्वारा आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कांग्रेस के पदाधिकारी सहित नगर की मीडिया साथी समाजसेवी एवं समस्त गणमान्य उपस्थित हुए सर्वप्रथम भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर प्रेम नारायण बागेश्वर ने अपने उदग़ार में कहा कि आजादी को सुरक्षित रखना अब बहुत जरूरी हो गया है क्योंकि जिस कानून के तहत हमें जीवन जीने का अधिकार मिला है वह लगता है कहीं ना कहीं अब खो गया है वही पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विमलेश सोनी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वास्तविक आजादी तो हमें उस दिन मिली जिस दिन संविधान हमारे देश में लागू हुआ क्योंकि संविधान से ही हर कार्य चलते हैं नियम कानून माने जाते हैं पर अब ऐसा लगने लगा है कि हमें संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने मिलेगा कि नहीं क्योंकि कुछ लोग यह बताने में लगे हुए हैं और इतिहास को तोड़ मरोड़ रहे हैं कि भीमराव अंबेडकर नहीं कोई और संविधान के निर्माता है अत:युवा पीढ़ी को अब जागरूक होना पड़ेगा नगर पालिका अध्यक्ष ने अपनी बात को रखते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुरानी बातों को स्पष्ट किया वहीं शिक्षक संघ की ओर से संजीव सोनी ने अपनी बात रखती हुई कहा कि संविधान ने जो है आरक्षण का अधिकार दिया है उसे वर्तमान सरकार खिलाफत कर रही है सरकार नहीं चाहती कि दलित कुचले लोगों ऊपर शासन में भागीदारी निभा सके यह गंभीर चिंतन का विषय है इस विषय पर हमें सोचना समझना पड़ेगा! दिनांक 14अप्रेल 2026को भारतीय संविधान निर्माता डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की जंयती पर आप सादर आमंत्रित हैं जी कार्यक्रम क्रमांक 8, विश्व शांति नागार्जुन बुद्ध विहार/दी बुद्धिष्ट सोसायटी आफ इंडिया शाखा नैनपुर के तत्वाधान में आयोजित है सुबह 8बजे रैली के माध्यम से प्रतिमा स्थल पर आगमन वहां दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण इसकै पश्चात बाबासाहेब के उद्बोधन वक्ता -नपा अध्यक्ष कृष्णा पंजवानी,भंते धम्मदीप महानंद बोधी जी डॉ सुरेन्द्र वरकड़े जी विमलेश सोनी जी सुश्री वंदना तेकाम जी प्रेम नारायण बारिसवा संजीव सोनी कमल जायसवाल धर्मेश तिवारी सरजू महराज दिनेश राजक नरेश चंद्रॉल संदीप तिवारी सुभाष सेन सहित बड़ी संख्या मे अतिथि उपस्थित रहे,कार्यक्रम आयोजक अध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान नागेश राउत, जयपाल आर के भोतमांगे चौहान ,आशिष मेश्राम,पूजा मेश्राम, शबनम,उषा चौरे,हंसा बागड़े,माया तिरपुडे, त्रिवेणी कामडे, वर्षा चौहान जयंत रंगारी नंदा मेश्राम आदि ईएमएस/मोहने/ 14 अप्रैल 2026