क्षेत्रीय
मुंबई, (ईएमएस)। मुंबई के माटुंगा में एक मामूली पार्किंग विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया। मृतक नरेश वाघेला (65) जो दादर टाटा ब्रिज के नीचे वाहन खड़ा करने से मना कर रहे थे। इसी बात को लेकर साहिल घाडगे और शाहबाज मोहम्मद रफीक शेख से उनका विवाद हो गया। आरोपियों ने वाघेला पर उनकी पत्नी के सामने ही हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल वाघेला को केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजय/संतोष झा-१४ अप्रैल/२०२६/ईएमएस