राज्य
15-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) विधायक गोलू शुक्ला के मुख्य आतिथ्य तथा पूर्व आईपीएस धर्मेंद्र चौधरी और बीजेपी नगर उपाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह सोलंकी के विशेष आतिथ्य में इंदौर बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा नेहरू स्टेडियम स्थित बाक्सिग रिंग में इंदौर संभागीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें इंदौर, धार, खंडवा, झाबुआ, अलीराजपुर, बुरहानपुर और बड़वानी जिलों के 150 से अधिक बॉक्सरों ने हिस्सा लिया। एसोसिएशन के मोहन सिंह राठौर के अनुसार शुरुआत में अतिथियों का स्वागत रितेश विरंग, दिनेश हरितवाल, मदन दुबे, नर्मदा कश्यप और मनोज दुबे ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रूपेश शुक्ला, पीयूष बाबड़ीवाल और दिव्यांशु यादव शामिल थे। प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम अनुसार अलीराजपुर, झाबुआ और धार की बालक बालिका टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते अपने अपने इवेंट जीत जिलों को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता का संचालन मोहन सिंह राठौर ने किया तथा अन्त में धन्यवाद प्रस्ताव नर्मदा कश्यप ने प्रस्तुत किया। आनंद पुरोहित/ 15 अप्रैल 2026