-जब्त तेल की बिक्री पर रोक मंडीदीप,(ईएमएस)। औद्योगिक क्षेत्र में ब्रांडेड तेल की नकल कर पैकेजिंग करने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पतंजलि के ‘रुचिस्टार’ नाम से मिलती-जुलती पैकिंग में तैयार किए जा रहे करीब 20 लाख रुपए कीमत के खाद्य तेल को जब्त किया गया है। शिकायत के आधार पर टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में तैयार माल और पैकिंग सामग्री बरामद की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उत्पाद की पैकिंग, डिजाइन और नाम ब्रांड से मिलता-जुलता था, जिससे उपभोक्ताओं के भ्रमित होने की आशंका थी। अधिकारियों ने जब्त तेल की बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी है। मामले में संबंधित संचालकों से पूछताछ की जा रही है और वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। नंदिनी परसाई/15 अप्रैल 2026