गुना (ईएमएस)। हाईस्कूल एवं हायर सेकेंण्डरी के परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित हो गए। इस दौरान गुना में हाईस्कूल का परीक्षा परिणााम स्वाध्यायी में 68.09 प्रतिशत एवं प्रायवेट में 14.97 प्रतिशत रहा। जबकि हायर सेकेंडरी में स्वाध्यायी छात्र 70.73 प्रतिशत एवं प्रायवेट का 28.87 प्रतिशत रहा। जिले में कक्षा 12वीं में सरकारी स्कूलों का परिणाम प्राइवेट स्कूलों से बेहतर रहा। सरकारी स्कूलों के 81.01 फीसदी और प्राइवेट स्कूलों के 75 फीसदी छात्र पास हुए। वहीं कक्षा 10 में सरकारी स्कूलों के 71.48 फीसदी और प्राइवेट स्कूलों के 65 फीसदी छात्र पास हुए। 10 वीं में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में गुना के नितिन जाट पिता विश्ववीर सिंह जाट एसएल मेमोरियल स्कूल एवं वेद रघुवंशी पिता राजीव राघुवंशी साई कॉन्वेंट हाईस्कूल वार्ड 2 साई कॉलोनी गुना ने संयुक्त रूप से प्रदेश में 5 वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं आर्या शर्मा पिता प्रशांत शर्मा शाउमा उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 ने प्रदेश में 9 वां स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 12 वीं की प्रदेश प्रावीण्य सूची में कला संकाय से छठवें स्थान पर गायत्री राजपूत पिता संतोष राजपूत शासकीय सांदीपनि उमावि फतेहगढ़ एवं कृष्णा धाकड़ रहे। धानी बंसल पिता संतोष बंसल प्रेसीडेंसी उमावि गुना पांचवें स्थान पर रही।फोटो मे धानी बंसल अपने दादाजी के साथ - सीताराम नाटानी