बस्ती (ईएमएस)। बुधवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल ने सफाईकर्मी विनय कुमार वर्मा के हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी को पत्र सौंपा। इसके बाद जिलाधिकारी को सम्बोधित पत्र डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। पत्र देने के बाद अजय कुमार आर्य ने बताया कि छावनी थाना क्षेत्र के अकला निवासी सफाईकर्मी विनय कुमार वर्मा हर्रैया विकास खण्ड क्षेत्र के बसदेवा कुंवर गांव में तैनात थे। गत 12 अप्रैल को गांव के निकट उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया है। मांग किया कि दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ा दण्ड दिलाया जाय। अजय आर्य ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वासन दिया है कि अति शीघ्र हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। चेतावनी दिया कि यदि 17 अप्रैल तक हत्यारे गिरफ्तार न हुये तो 18 अप्रैल को जनपद के सफाई कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन देंगे। प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य रूप से संघ के मंत्री मंशाराम चौधरी, कोषाध्यक्ष अशोक चौहान, संगठन मंत्री अमित चक्रवर्ती, लेखा सम्प्रेक्षक भरत कुमार यादव, सन्तोष कुमार, समयदीन यादव, उमेश चौधरी आदि शामिल रहे। .../ 15 अप्रैल /2026