क्षेत्रीय
15-Apr-2026
...


- उड़ीसा से लाकर भोपाल में खपाने वाले युवक-युवतियां गिरफ्तार - रीवा और रायसेन के रहने वाले आरोपी भोपाल में रहते थे किराये से - स्कूल-कॉलेज के युवा और स्लम एरिया के मजदूर रहते थे टारगेट पर भोपाल(ईएमएस)। शहर की अयोध्यानगर थाना पुलिस ने गांजा तस्करों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए दो युवतियो और युवक को करीब पौने तीन लाख कीमत के 6.285 किलोग्राम गांजे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी रीवा और रायसेन के रहने वाले है, जो भोपाल में किराये से रहकर उडिसा से गांजा लाकर भोपाल में खपाते थे। आरोपियो के टारगेट पर स्कूल-कॉलेज के युवा और स्लम एरिया के छोटे मजदूरों रहते थे। थाना प्रभारी महेश लिल्हारे से मिली जानकारी के मुताबिक टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर अरेड़ी रोड पर निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास सड़क से 2 युवती और 1 युवक सहित 3 गांजा तस्करो को पकड़ा। तलशी लेने पर उनके कब्जे से बाइक, 6.285 किलोग्राम गांजा सहित करीब 2 लाख 70 हजार का माल जप्त किया गया। आरोपियों ने पुछताछ में उनकी पहचान विनय कुमार लोधी पिता घनश्याम सिंह लोधी (25), अंकिता ठाकुर पिता केशव सिंह ठाकुर (19) दोनो निवासी उदयपुरा बरेली रायसेन, हाल पता अशोक बिहार कालोनी, अशोका गार्डन और आरोही सिंह उर्फ सरीता चौहान पिता केशव सिंह चौहान (28) निवासी उपरेहटी मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली जिला रीवा, हाल पता अशोक बिहार कालोनी, अशोका गार्डन के रुप में हुई। आरोपियों ने आगे की पूछताछ में बताया की वह उडीसा से गांजा खरीद लाते और उसे भोपाल एवं रायसेन में बेचते थे। ओडिशा से गांजा युवतियां लेकर आती थी, और अपने साथी युवक विनय के साथ भोपाल में कालेज के छात्र-छात्राओं तथा स्लम एरिया के मजदूर वर्गों टारगेट करते हुए कुछ पैडलर्स को सप्लाई करते थे। पुलिस उनके नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। - लग्जरी लाइफ स्टाइल, जल्द पैसा कमाने के लालच में बने गांजा तस्कर पुलिस पूछताछ में सामने आया की सभी आरोपी अपने परिवार से अलग किराये के मकान में रहते हैं। और खुद के खर्चे, लग्जरी लाईफ स्टाईल और जल्दी पैसा कमाने के लिये वह गांजा तस्करी का काम कर रहे थे। आरोपियो में शामिल विनय कुमार लोधी ग्रेज्युएट है, फिलहाल वह प्राँपर्टी का काम करता है, इससे पहले वो पेटीएम में काम कर चुका है। वहीं अंकिता ठाकुर 10वीं तक पढ़ी है, और एक दुकान पर काम करती हैं। अन्य युवती आरोही सिंह चौहान एम काँम तक पढ़ी है, और काँल सेन्टर में काम करती हैं । जुनेद / 15 अप्रैल