- अधिवेशन में गूंजा पुरानी पेंशन, आठवे वेतन आयोग का मुद्दा बस्ती (ईएमएस)। बुधवार को कलेक्टेªट परिसर स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय पर पशुधन प्रसार अधिकारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन और चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी डॉ. फजील खान की देख रेख में सर्वसम्मत से विमल कुमार आनन्द अध्यक्ष, विजय कुमार उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र कुमार मंत्री, भानू प्रताप सिंह संयुक्त मंत्री, रामेन्द्र जायसवाल कोषाध्यक्ष, शिवदास लेखा सम्प्रेक्षक निर्वाचित घोषित किये गये। चुनाव से पूर्व द्विवार्षिक अधिवेशन को सम्बोधित करते हुये राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राम अधारपाल ने कहा कि देश और प्रदेश के कर्मचारी कठिन दौर से गुजर रहे हैं। उनकी जायज मांगों पर भी विचार नहीं किया जा रहा है। पुरानी पेंशन बहाल किये जाने और आठवे वेतन आयोग को शीघ्र लागू किये जाने को लेकर हमें निरन्तर संघर्ष तेज रखना होगा। उन्होने पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। अध्यक्षता करते हुये रणजीत उपाध्याय ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती पर जोर दिया। नव निर्वाचित अध्यक्ष विमल कुमार आनन्द ने कहा कि स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु शीघ्र अधिकारियों से वार्ता के साथ ही प्रदेश नेतृत्व से वेतन विसंगति की समस्या का समाधान कराये जाने का आग्रह किया जायेगा। परिषद के जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि कर्मचारियों के जनपद स्तरीय समस्याओं के समाधान हेतु निरन्तर प्रयास जारी है। द्विवार्षिक अधिवेशन में मुख्य रूप से राम सुभाष चौधरी, रजत सिंह, विनोद कुमार मिश्र, राम प्रसाद चौधरी, विनोद कुमार मिश्र, दिनेश चन्द्र, महेन्द्र कुमार, सुशील शुक्ल, संजय कुमार, जितेन्द्र विश्वकर्मा, नुरूल हुदा, धर्मेन्द्र सिंह, महेन्द्र कुमार, अरविन्द कुमार, आशुतोष सिंह, अतुल पाण्डेय, अबरार अहमद अंसारी, दिनेश कुमार, गौरव सिंह, रजत सोनकर, अभिषेक कुमार, अरूण शुक्ल, अविनाश कुमार के साथ ही विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, कर्मचारी शामिल रहे। .../ 15 अप्रैल /2026