क्षेत्रीय
15-Apr-2026
...


- दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई, दलितों को मकान बनाकर देने की मांग बस्ती (ईएमएस)। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी दलित राम अवध पुत्र गोबरी, राजेन्द्र पुत्र राम वेलास, प्रेमसागर, रामदीन पुत्रगण रामफेर के कच्चे-पक्के मकान को न्यायालय के निर्णय की अवमानना करते पूर्व ग्राम प्रधान भू-माफिया अब्दुल वहीद की शह पर पुलिस बल और की मौजूदगी में जे.सी.बी. लगाकर ध्वस्त करा दिया गया। इसे लेकर नागरिकों में रोष है। बुधवार को हिन्दू युवा वाहिनी जिला आई.टी. सेल संयोजक धर्मेन्द्र कुमार के साथ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने मण्डलायुक्त को पत्र देकर मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया गया। पत्र में कहा गया है कि लेखपाल वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय, नायब तहसीलदार, दारोगा और पुलिस कर्मियों ने गत 13 अप्रैल को जिलाधिकारी और उच्च न्यायालय के निर्णय की अवमानना करते हुये दलितों के कच्चे-पक्के मकान को ध्वस्त करा दिया। उक्त लोगों ने गाटा संख्या 611 में गांव के ही अप्पू, सुभाष, बब्लू पुत्रगण मुन्नीलाल का अवैध छप्पर रखवा दिया। मांग किया कि दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर दलितों को घर बनवाकर दिया जाय। .../ 15 अप्रैल /2026