क्षेत्रीय
15-Apr-2026
...


- सीबीआई अधिकारी बताकर लिए रुपए जबलपुर, (ईएमएस)। थाना अधारताल क्षेत्र में इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती एक युवती को भारी पड़ गई। खुद को यूके से आया युवक और सीबीआई अधिकारी बताकर आरोपियों ने 27 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधारताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार शारदा कॉलोनी न्यू कंचनपुर निवासी 21 वर्षीय बी.फार्मा की छात्रा शगुन तिवारी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पहचान करीब एक से डेढ़ महीने पहले इंस्टाग्राम पर रवि शर्मा नामक युवक से हुई थी। दोनों के बीच इंस्टाग्राम मैसेज, व्हाट्सएप चैट और कॉलिंग के जरिए बातचीत होने लगी। गत 24 मार्च को रवि शर्मा ने उसे बताया कि वह यूके लंदन से मुम्बई आ रहा है तथा मुम्बई से जबलपुर आयेगा जिसने फ्लाइट टिकिट भी भेजा था| दूसरे दिन सुबह लगभग 8 बजे रवि शर्मा ने उसे व्हाटसएप कॉलिंग कर बताया कि मुम्बई एयरपोर्ट पहुंच गया है उसे सीबीआई आफिसर ने रोक लिया है क्योंकि उसके पास गोल्ड रखा है जिससे टेक्स लगेगा मेरे पास यूएस डॉलर हैं और परमीशन कार्ड बनाने के लिये इंडियन करेंसी की जरूरत है मेरी पहचान का इंडिया में कोई नहीं है तुम मेरी मदद कर दो तुम्हारे पास सीबीआई आफिसर का फोन आयेगा, ऐसा कहते हुए लगभग 15 मिनिट बाद एक अननोन नम्बर से व्हाटसएप कॉल आया जिसने अपने आप को सीबीआई आफिसर मुम्बई एयरपोर्ट से बोल रहा है कहते हुए बताया कि रवि शर्मा को पकड़ लिया है रवि शर्मा के पास गोल्ड है जिसका टेक्स 27 हजार रूपये रवि शर्मा को देना पड़ेगा, और परमीशन लेटर बनाने के लिये 15 हजार रूपये लगेगें, तभी हम रवि शर्मा को छोड़ेंगे, कुछ देर बाद रवि शर्मा ने उसे व्हाटसएप कॉल करके छुड़वाने के लिये कहा, वह रवि शर्मा की बातों में आ गयी थी और उसने अपने कुछ परिचितों से पैसे लेकर सीबीआई आफिसर द्वारा भेजे गये अलग अलग क्यूआर कोड में कुल 9 हजार रूपये 25 मार्च को अपने अकाउण्ट से भेजे थे इसी दौरान रवि शर्मा और सीबीआई आफिसर का बार बार फोन आ रहा था और पैसे के लिये दबाव बना रहे थे फिर उसने 26 मार्च को 6 हजार रूपये, 28 मार्च को 12 हजार रूपये, अलग अलग क्यूआर कोर्ड में भेजे इसके बाद भी 15 हजार रूपये की डिमांड कर रहे थे| उसके ट्रांजेक्शन के संबंध में उसके पिता को पता चल गया था| उसके बाद उसे पता चला कि रवि शर्मा और सीबीआई आफिसर उसके साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं| उसने अपना इंस्टाग्राम अकाउण्ट डिलीट कर दिया। रवि शर्मा एवं सीबीआई आफिसर बन कर उसके साथ धोखाधड़ी कर कुल 27 हजार रूपये का गबन किया है। पुलिस ने लिखित शिकायत पर आरोपी रवि शर्मा एवं एक अन्य के विरूद्ध धारा 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 15 अप्रैल 2026/ 04.49