क्षेत्रीय
15-Apr-2026
...


- 24 घंटे परोसी जा रही शराब, धरना प्रदर्शन किया जबलपुर, (ईएमएस)। धनवंतरी नगर शराब दुकान में आबकारी नीति के विरुद्ध काम किए जाने को लेकर शिवसेना ने मोर्चा खोला| जिला प्रमुख शैलू (सुजीत) पटेल के नेतृत्व में धनवंतरी नगर शराब दुकान के सामने चौराहे पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान शिवसेना के राज्य उप प्रमुख शैलेंद्र बारी ने बताया की धनवंतरी नगर शराब दुकान का खुलने का एवं बंद होने का कोई निश्चित समय नहीं है, यहां पर 24 घंटे शराब मिलती है एवं आहता बंद होने के बाद भी दुकान के आस-पास ही खुले में शराब पिलाई जा रही है। इस दौरान संजीवनी नगर थाना प्रभारी को जिला प्रमुख द्वारा कुछ वीडियो भी दिखाए गए जिसे देखकर थाना प्रभारी द्वारा दुकान संचालक के प्रति नाराजगी जताई गई और दुकान संचालक को कड़ी चेतावनी दी गयी की अगर आबकारी नीति का पालन नहीं किया गया तो सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान शिवसेना के पदाधिकारी द्वारा आबकारी अधिकारी के नाम संजीवनी नगर थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा गया और मांग की गई थी शहर की सभी शराब दुकानों में आबकारी नीति का सख्ती से पालन कराया जाए अन्यथा शिवसेना उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस धरना प्रदर्शन में शिवसेना के राज्य उपप्रमुख शैलेन्द्र बारी, जिला प्रमुख शैलू (सुजीत) पटेल, जिला सचिव गजानंद गुप्ता, मुकेश सराठे, असीम दुबे, राकेश सोनकर, अमरदेव यादव, भवानी शंकर सतनामी, सुधीर ताम्रकार, कमलेश रजक, मनीष बर्मन, रोहित बर्मन, गोपाल धुर्वे, सत्तू पटेल, गोलू पटेल, संजू चक्रवर्ती, आंचल बाल्मीक, सरवैया, हरिओम, कुलदीप बर्मन, अमन बर्मन, सोहित बर्मन, नीरज, सोहन बर्मन, अंकित बर्मन, इलू तिवारी, आशीष तिवारी, प्रदीप बर्मन, दौलत बर्मन आदि शिव सैनिक उपस्थित थे । सुनील साहू / मोनिका / 15 अप्रैल 2026/ 05.35