श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से नारी शक्ति वंदन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा नारी शक्ति वंदन स्कूटी रैली का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती शशिकिरण इक्का, सहायक संचालक शिक्षा श्रीमती मधु शर्मा, डीपीओ महिला बाल विकास महेन्द्र कुमार अम्ब, सहायक संचालक रिशु सुमन, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण राकेश गुप्ता, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ ओपी शर्मा सहित अन्य अधिकारी तथा महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाईजर, आंगनबाडी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रही। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार 10 से 25 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन पखवाडा मनाया जा रहा है, जिसके क्रम में महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन जारी है। इसी क्रम में आज नारी शक्ति वंदन स्कूटी रैली का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर से श्री हजारेश्वर महादेव मेला मैदान तक किया गया, जिसमें बडी संख्या में महिलाएं स्कूटी पर सवार होकर महिला जागरूकता से संबंधित स्लोगन की तख्तीया लेकर निकली।