क्षेत्रीय
15-Apr-2026
...


बुरहानपुर (ईएमएस)। तत्कालीन महापौर अनिल भोसले के कार्यकाल की महत्वपूर्ण जल आवर्धन योजना के दावों की परत दर परत पोल खुलते नजर आ रही है कोई 7 वर्ष पूर्व तत्कालीन महापौर ने इसे अपने कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए दावा किया था कि बुरहानपुर वासियों को शुद्ध फिल्टर जल उनके घर के मटके तक पहुंचेगा लेकिन 7 वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी यह योजना मूलतः रूप लेते दिखाई नहीं दे रही है निर्माण एजेंसी की दूर अंधेशी की कमी का कारण कहें या फिर तकनीकी फाल्ट के अब तक पूरे शहर में यह जल व्यवस्था सफल होते दिखाई नहीं दे रही है किन्ही क्षेत्र में घंटे जल नलों से व्यर्थ बहता नजर आ रहा है तो कहीं महीनो पहले पाइप लाइन बिछाने और डोर टू डोर कनेक्शन देने के बाद भी लाइनों में पानी नहीं है निर्माण कंपनी पूरे शहर को एक साथ पानी पिलाने का दावा कर रही है जबकि अभी पूरे शहर में इस व्यवस्था को लागू नहीं किया गया है फिर भी लोग फिल्टर जल को तरस रहे हैं उसे पर कंपनी का दावा है कि बिना मोटर दूसरे मंजिले तक जल आवर्धन का जल पहुंचेगा लेकिन अभी हालत यह है कि जिन क्षेत्रों में यह जल आ रहा है वहां प्रेशर नहीं होने की शिकायतें मिल रही है कंपनी इस बात को लेकर परेशान है प्रेशर बनाने के चक्कर में कंपनी के कर्मचारी एक बार फिर रोड ख़ोद कर सड़कों को खराब कर रहे हैं जल आवर्धन की मुख्य पाइप लाइनों में लीकेज के चलते एक बार फिर मठ मैले और बदबूदार पानी आने की शिकायतें सामने आ रही है कंपनी वार्डों में जल वितरण की व्यवस्था नहीं बन पा रही है जिसके चलते किन ही क्षेत्र में यह जल व्यर्थ बहता देखा जा सकता है परंतु इस पर कंपनी के जिम्मेदारों का इस और कोई ध्यान नहीं है। अकील आजाद/15/04/2026