- मृतकों के परिजनों को नौकरी के साथ मिलेगा 35 लाख मुआवजा कोरबा (ईएमएस)। कोरबा जिले के समीपवर्ती सक्ती जिले के सिंघीतराई में स्थापित और संचालित वेदांता थर्मल पावर प्लांट की बॉयलर यूनिट-1 में घटित हादसे के उपरांत वेदांता पावर लिमिटेड ने बड़ी घोषणा की हैं। वेदांता पावर लिमिटेड का कहना है कि हम प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं और मरने वालों के परिवारों को 35 लाख रुपये और नौकरी की मदद देंगे। कंपनी ने आगे कहा कि घायलों को 15 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा, साथ ही ठीक होने तक सैलरी और काउंसलिंग की मदद भी दी जाएगी। कंपनी ने कहा कि हमारा ध्यान घायलों पर है और मेडिकल टीमों और लोकल अधिकारियों के साथ मिलकर समय पर मेडिकल मदद करना है। - 15 अप्रैल / मित्तल