बस्ती (ईएमएस)। भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के जयन्ती अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक आयोजन किये गये। इसी कड़ी में भीम पाठशाला समिति द्वारा साऊंघाट विकास खण्ड के कुर्थिया अम्बेडकर पार्क से नरियांव, खझौला, परसा जाफर, सोनहटी, बिल्लौर, पटखौली, कनैली, पकरी नासिर, परसा हज्जाम, मुजहना, जमोहे, देवरिया माफी, ओडवारा, हटवा शुक्ल, बटेला, गंगाराम मंझरिया, तिलकपुर, प्लास्टिक काम्पलेक्स, मलिकपुरवा, बायपोखर, मकबूलगंज होते हुये संस्थापक अध्यक्ष रामशंकर आजाद, संस्थापक कोषाध्यक्ष मूलचंद आजाद के संयोजन में भुडली जमोहरा पहुंची। हजारों की संख्या में लोग ‘ बाबा साहब अमर रहे’ बाबा तेरा मिशन अधूरा, हम सब मिलकर करेंगे पूरा, जयभीम आदि के नारे लग रहे थे। संस्थापक अध्यक्ष रामशंकर आजाद, मूलचंद आजाद, विक्रम गौतम एडवोकेट, रंजीत कुमार गौतम, जिलाध्यक्ष राना प्रवीण कुमार आदि ने कहा कि बाबा साहब आजीवन छूआछूत, भेदभाव के विरोध में लडे और दबे कुचले समाज को शिक्षित बनो, संघर्ष करो का मंत्र दिया। जब तक समाज में विषमता, भेदभाव है बाबा साहब सदैव प्रासंगिक रहेंगे। मानवता ही उनके लिए सबसे बड़ा धर्म था। समाज के लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। मजदूरों और किसानों के लिए उनकी सोच हमेशा सकारात्मक रहेगी। बाबा साहब जयन्ती अवसर पर निकली प्रभातफेरी मंें मुख्य रूप से अनिल कुमार गौतम, उदयचन्द, ग्राम प्रधान इरफान अहमद, सोनू सिंह गौतम, रंगीलाल, विकास कुमार, विशाल कुमार, पवन कुमार, राहुल कुमार, फूल कुमारी, अंजू गौतम, वंदना, पूजा के साथ ही हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे। - ईएमएस, १५ अप्रैल, २०२६