क्षेत्रीय
15-Apr-2026
...


नवादा, (ईएमएस)। बिहार में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से साइबर अपराध में संलिप्त था। आरोपी लोगों को बजाज फायनेंस समेत अन्य कंपनियों के नाम पर सस्ते लोन का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क के नाम पर लोगों से पैसे ठग लेता था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जा रहा था। पुलिस अब इन मोबाइल फोन की जांच कर रही है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। संतोष झा-१५ अप्रैल/२०२६/ईएमएस