क्षेत्रीय
15-Apr-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) | नारी सशक्तिकरण के लिये प्रदेश भर में 10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक आयोजित नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के तहत ग्वालियर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम विषय पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस संगोष्ठी में नारी शक्ति अधिनियम के संबंध में महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी जायेगी। जिला स्तरीय नारी शक्ति वंदन अधिनियम विषय पर आयोजित संगोष्ठी 16 अप्रैल को आयोजित होगी। जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में दोपहर 3.30 बजे से आयोजित संगोष्ठी में समाज के विभिन्न वर्गों की प्रबुद्ध महिलाओं की सहभागिता होगी। संगोष्ठी में प्रदेश की पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश जाटव, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह घुरैया एवं कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान सहित समाज की प्रबुद्ध महिलायें शामिल होंगीं।