क्षेत्रीय
15-Apr-2026
...


कटिहार, (ईएमएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार दिनांक 15 अप्रैल की शाम को कक्षा 10वीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। हर साल की तरह इस साल भी स्कॉटिश पब्लिक स्कूल, कटिहार कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है। इस वर्ष विद्यालय के कुल 421 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से बड़ी संख्या में छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त किए। विद्यालय के टॉप 3 स्थान पर अनुष्का कश्यप, दीपिका चंदा और प्रियांशु राज ने संयुक्त रूप से 97 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। जबकि आद्रिशा अधिकारी ने 96.8 प्रतिशत, माही सिंह और कामिल अनवर ने 96.4 प्रतिशत, कुणाल कार्तिक ने 96.2 प्रतिशत, मोहित कुमार ने 95.8 प्रतिशत, अयान अहमद नसीम खान ने 95.6 प्रतिशत और सुशांत राज ने 95.4 प्रतिशत आंका प्राप्त किए। परीक्षा परिणाम के आंकड़ों पर नजर डालें तो 95 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले 10 छात्र रहे, जबकि 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों की संख्या 49 रही। वहीं 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 142 और 70 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले कुल 220 छात्र रहे, जो विद्यालय की समग्र सफलता को दर्शाता है। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम सभी के सामूहिक प्रयास, अनुशासन और मेहनत का फल है। प्राचार्य ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। संतोष झा-१५ अप्रैल/२०२६/ईएमएस