क्षेत्रीय
15-Apr-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | प्रदेशभर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में 14 अप्रैल डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पैक्स सदस्यता महाअभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत 10 लाख से अधिक नए सदस्य बनाए जाएंगे। इसके लिए 14 अप्रैल से लेकर 15 मई तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, ग्वालियर शाखा-मुरार की संस्था उटीला में सदस्यता अभियान शुरू किया गया। मध्यप्रदेश में वर्ष 2026 कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत 10 लाख से अधिक नवीन सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रदेशभर में 14 अप्रैल को पैक्स सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक ऐसे किसान जो पैक्स के सदस्य नहीं है, उन्हें सदस्य बनने के लिए जागरूक किया जाएगा। 21 से 30 अप्रैल तक सदस्य बनने के इच्छुक किसानों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। 1 मई से 5 मई तक बोर्ड एवं प्रशासक बैठक होगी, जिसमें आवेदनों का निराकरण कर सदस्यों को सूचित किया जाएगा। 6 मई से 15 मई तक नवीन सदस्यों के ऋण वितरण की तैयारियां की जाएंगी। उटीला में किसानों को बताई योजनाएं पैक्स सदस्यता महाअभियान के तहत जिला सहकरी केंद्रीय बैंक मर्यादित, ग्वालियर शाखा-मुरार की संस्था उटीला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री भूपेंद्र सिंह, संयुक्त आयुक्त संभाग ग्वालियर द्वारा की गई। कार्यक्रम में बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु खाड़े, संस्था उटीला के सहायक समिति प्रबंधक मनीष पाठक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित थे। श्री भूपेंद्र सिंह एवं श्री हिमांशु खाड़े द्वारा किसानों को शासन और बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारें में अवगत कराया गया। साथ ही 6 नवीन किसान को सदस्यता दिलाई गई। इसके अतिरिक्त अन्य संस्थाओं द्वारा भी इस अभियान मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। जिसके चलते 6 संस्थाओं से 24 नवीन सदस्यों के आवेदन प्राप्त हुए।