व्यापार
16-Apr-2026
...


- रुपया बुधवार को 93.33 डॉलर पर बंद हुआ था मुंबई (ईएमएस)। पश्चिम एशिया में शांति समझौते की उम्मीदों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख से रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.27 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 93.29 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर 93.27 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से छह पैसे अधिक है। रुपया बुधवार को दो पैसे मजबूत होकर 93.33 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.72 पर रहा। सतीश मोरे/16अप्रैल ---