व्यापार
16-Apr-2026
...


- घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी मजबूती, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी नई दिल्ली (ईएमएस)। सोने और चांदी के वायदा भाव में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत के साथ ही तेज उछाल देखने को मिला। घरेलू से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक दोनों की कीमतों में मजबूती का रुख बना हुआ है। गुरुवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने तेजी के साथ शुरुआत की। मल्टी कमो‎डिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 703 रुपये की बढ़त के साथ 1,54,651 रुपये पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,53,948 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय सोना 744 रुपये की तेजी के साथ 1,54,692 रुपये के करीब कारोबार कर रहा था। इस दौरान इसने 1,54,752 रुपये का दिन का उच्च और 1,54,651 रुपये का निचला स्तर छुआ। चांदी के वायदा भाव में भी मजबूत तेजी देखी गई। एमसीएक्स पर चांदी का मई कॉन्ट्रैक्ट 3,758 रुपये की बढ़त के साथ 2,55,500 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,51,742 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह 3,513 रुपये की तेजी के साथ 2,55,255 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। इस दौरान चांदी ने 2,55,735 रुपये का उच्च और 2,54,688 रुपये का निचला स्तर छुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी शुरुआती सुस्ती के बाद तेजी का रुख देखने को मिला। कॉमेक्स पर सोना 4,813.60 डॉलर प्रति औंस पर खुला और बाद में 22.80 डॉलर की बढ़त के साथ 4,846.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी 79.19 डॉलर पर खुलकर 80.60 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक चढ़ गई। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक संकेतों और निवेशकों की बढ़ती मांग के चलते कीमती धातुओं में यह तेजी देखने को मिल रही है। आने वाले सत्रों में भी इनकी चाल पर वैश्विक आर्थिक हालात का असर बना रह सकता है। सतीश मोरे/16अप्रैल ---