खेल
16-Apr-2026


लंदन (ईएमएस)। आर्सेनलक की टीम यूईएफए चैंपियंस लीग फुटबॉल के सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। उसने स्पोर्टिंग सीपी के खिलाफ कड़े मुकाबले में गोल रहित ड्रॉ खेलकर अंतिम चार में जगह बनायी। अब सेमीफाइनल में उसका सामना स्पेन के क्लब एटलेटिको डी मैड्रिड से होगा। इस सत्र की चैंपियंस लीग में आर्सेनल अकेली ऐसी टीम है जो अब तक कोई मैच नहीं हारी है। उसने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए, उसने प्रतियोगिता में खेले गए 12 मैचों में से दस में जीत हासिल की है जबकि दो ड्रॉ रहे है। पहले हाफ में ज्यादातर समय तक आर्सेनल हावी रही। 20 वें मिनअ में ही एबेरेची एजे के शानदार पास ने मार्टिन जुबिमेंडी ने गोल का प्रयास किया पर असफल रह। स्पेनिश मिडफील्डर के क्रॉस को ब्लॉक किए जाने के बाद, विक्टर ग्योकेरेस ने भी हमला करने की कोशिश की पर गोंसालो इनासियो ने उन्हें गोल करने से रोक दिया। आर्सेनल के निरंतर हमलो के बाद भी स्पोर्टिंग ने पहले हाफ में कई अच्छे प्रयास किये। जेनी कैटामो ने 43वें मिनट में मैक्सिमिलियानो अराउजो के क्रॉस पर दूर के पोस्ट के बेस पर एक जोरदार वॉली लगाई, हालांकि वह उसे गोल में बदल नहीं पाये। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने गोल के लिए संघर्ष किया। आर्सेनल के लिए खतरा तब और बढ़ गया जब गैब्रियल मार्टिनेली और नोनी मडुके ने एक के बाद एक तेजी से करीब आकर प्रतिद्वंद्वी टीम को चुनौती दी, लेकिन गोलकीपर और बचाव दल ने उनके प्रयासों को विफल कर दिया। मैच के अंत में भी दोनों तरफ से देर से कुछ मौके बने। आर्सेनल की ओर से लिएंड्रो ट्रॉसार्ड ने 84वें मिनट में साथी सब्स्टीट्यूट मैक्स डाउमैन के कॉर्नर पर हेडर से पोस्ट पर शॉट मारा, जबकि स्पोर्टिंग के जोआओ सिमोस ने स्टॉपेज टाइम में बाहर शॉट मारकर अपनी टीम के लिए मौका गंवा दिया। अंततः, कोई भी टीम गतिरोध को तोड़ने में सफल नहीं हो पाई और मैच गोल रहित समाप्त हुआ। जीत के बाद आर्सेनल के उत्साही कोच मिकेल आर्टेटा ने अपनी टीम की सराहना की। ईएमएस 16 अप्रैल 2026