खेल
16-Apr-2026


बेंगलुरुा (ईएमएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इस सत्र मे शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक अपने पांच मैचों में से 4 में जीत हासिल कर जीते हैं। टीम का पिछला मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स से हुआ, जिसमें उसने 5 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में टीम के युवा गेंदबाज रसिक सलाम को चार विकेट लेने के बाद भी प्लेयर ऑफ द मैच नहीं मिलने पर सवाल उठो हैं। उनकी जगह पर हेजलवुड को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया जबकि इस गेंदबाज ने 20 रन देकर केवल एक ए विकेट लिया था। आरसीबी के प्रशंसकों का मानना है कि हेजलवुड नहीं ररिक को मिलना चाहिये था अवार्ड। वहीं अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भी तीन विकेट लिए थे। ऐसे में सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने हेजलवुड को अवार्ड दिये जाने पर नाराजगी जतायी। जीत के जश्न के बीच भी आरसीबी प्रशंसकों ने इसको लेकर अपनी नाराजगी जतायी। प्रशंसकों का कहना है कि रसिक सलाम को टीम में बनाये रखना चाहिये। इसम मैच में रसिक की घातक गेंदबाजी के आगे लखनऊ की बल्लेबाजी धवस्त हो गयी। केवल मिचेल मार्श 40 और मुकुल चौधरी 39 रन बना पाये। वहीं अन्य खिलाड़ी असफल रहे। इससे लखनऊ 20 ओवरों में लखनऊ 146 रनों रन ही बना पायी। इसके बाद आरसीबी ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। ईएमएस 16 अप्रैल 2026