जबलपुर, (ईएमएस)। भारत सरकार, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के माध्यम से उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुरक्षा, पारदर्शिता और सिस्टम की अखंडता पर ध्यान केन्द्रित करते हुए खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाले स्वच्छ ईंधन के सिस्टम को मज़बूत बना रही है। एक राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत ने जमाखोरी जैसे गलत तरीकों के खिलाफ कार्रवाई तेज़ कर दी गई है, साथ ही देश भर में बिना रूकावट एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा टेक्नोलॉजी के उपयोग एवं वितरण नेटवर्क पर कड़ी निगरानी रखते हुए जवाबदेहिता और सर्विस डिलीवरी में सुधार लाया जा रहा है, जिससे सिस्टम में उपभोक्ताओं का भरोसा और बढ़ रहा है। स्वच्छ ईंधन को सुलभ बनाने के लिए व्यापक नीतियों के तहत पीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर के तीव्र विस्तार से इन प्रयासों को और गति मिली है। सुनील साहू / मोनिका / 16 अप्रैल 2026/ 06.29