राज्य
16-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। एस.पी. की पाठशाला के तहत पुलिस लाईन में संचालित निःशुल्क कोचिंग से प्रतियोगी परीक्षा मध्य प्रदेश पुलिस, अर्धसैनिक बल, बैंक तथा शिक्षा विभाग में चयनित हुये 63 अभ्यार्थियों कों पुलिस उप महानिरीक्षक अतुल सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय की उपस्थिति में बधाई देते हुये प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया | पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस लाईन में पुलिस परिवार तथा गरीब तबके के ऐसे बच्चें जो प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे थे उनके लिए निःशुल्क कोचिंग ‘‘एस.पी. की पाठशाला’’ संचालित की जा रही है। ‘‘एस.पी. की पाठशाला’’ के तहत संचालित नि:शुल्क बीएसएफ/आरपीएफ/ में 4 कांस्टेबल के पद पर, ग्रामीण बैंक में 1 पी.ओ. के पद पर एवं इंडियन बैंक में 1 क्लर्क के पद पर, शिक्षा विभाग में वर्ग-3 के पद पर 3 एवं दिल्ली पुलिस में आरक्षक के पद पर 1 तथा मध्यप्रदेश पुलिस में 53 कांस्टेबल के पद पर, इस प्रकार कुल 63 चयनित अभ्यर्थियों को गुरुवार को पुलिस कन्ट्रोलरूम में प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। - सुनील साहू / मोनिका / 16 अप्रैल 2026/ 04.22