जबलपुर। ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया (टीएन) एक दुर्लभ लेकिन बहुत ही दर्दनाक नसों से जुड़ी बीमारी है, जो चेहरे को प्रभावित करती है। इसमें चेहरे पर अचानक बहुत तेज दर्द होता है, जिसे दुनिया के सबसे तीव्र दर्दों में से एक माना जाता है। अगर इस बीमारी का समय पर पता चल जाए और सही इलाज किया जाए, तो मरीज को काफी राहत मिल सकती है। डॉ.संदीप इरटवार,डायरेक्टर, न्यूरोसर्जरी, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नागपुर ने कहा की,ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया एक पुरानी दर्द की बीमारी है, जो चेहरे की ट्राइजेमिनल नस से जुड़ी होती है। यह नस चेहरे से जुड़ी संवेदनाएं दिमाग तक पहुंचाती है। इस बीमारी में चेहरे को हल्का-सा छूना जैसे दांत ब्रश करना या मेकअप लगाना भी अचानक तेज दर्द शुरू कर सकती हैं। सुनील साहू / मोनिका / 16 अप्रैल 2026/ 06.31