- गैस एजेंसियों के पास अभी भी 21367 गैस सिलेंडर गोदामों में उपलब्ध पूर्णिया, (ईएमएस)। पूर्णिया के अपर समाहर्ता-सह -जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने बताया है कि कुल 9333 गैस उपभोक्ताओं द्वारा पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों से गैस सिलेंडर का डिमांड किया गया। नियमानुसार 7625 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों द्वारा संबंधित गैस उपभोक्ताओं को दिया गया है। जबकि अभी भी 21367 गैस सिलेंडर संबंधित एजेसिंयों के गोदामों में रक्षित हैं। पूर्णिया जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। गैस एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से पूर्व की तरह संबंधित गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सेवा नियमित रूप से दी जा रही है। नियमानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति हेतु लगभग 45 दिनों का चक्र निर्धारित है और शहरी क्षेत्रों में यह अवधि लगभग 25 दिनों की निर्धारित है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा गैस उपभोक्ताओं से अपील किया गया है की घबराहट में या पैनिक होकर घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग लाईन में लगकर नहीं कराए। नियमानुसार गैस की बुकिंग कराएं।समय पर पूर्व की तरह गैस सिलेंडर होम डिलीवरी किया जा रहा है। यदि किसी उपभोक्ता को गैस के संबंध में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज कराना है तो वे आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर:---- 06454-242319/242317/242320 पर सम्पर्क करें। प्राप्त शिकायतों पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। गैस उपभोक्ताओं से अपील किया गया कि अनावश्यक रूप से गैस काउंटर एवं गोदाम में भीड़ नहीं लगाएं।नियमानुसार गैस सिलेंडर होम डिलीवरी एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से किये जा रहे हैं। संतोष झा-१६ अप्रैल/२०२६/ईएमएस