राज्य
16-Apr-2026


:: देवास का आरोपी बाइक से इंदौर में सप्लाई करने आया था नशे की खेप :: इंदौर (ईएमएस)। मादक पदार्थों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत तेजाजी नगर पुलिस ने घेराबंदी कर देवास के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कालू बघेल (निवासी धाराजी, देवास) के कब्जे से 5 किलो 82 ग्राम अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त मश्रुका की कुल कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी शहर के नशेड़ियों को गांजा सप्लाई करने आ रहा है। पूछताछ में आरोपी ने इंदौर के कई क्षेत्रों में नशे का जाल फैलाना स्वीकार किया है। पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थ के मुख्य स्रोत और गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में पूछताछ कर रही है। इस मुस्तैद कार्यवाही में थाना प्रभारी तेजाजी नगर और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही। प्रकाश/16 अप्रैल 2026