क्षेत्रीय
16-Apr-2026


खरगोन (ईएमएस)। विद्यार्थियों और पालकों को एक ही छत के नीचे सभी आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरूवार को सरस्वती विद्या मंदिर में जिला स्तरीय पुस्तक मेले का शुभारंभ किया गया। 16 से 18 अप्रेल तक आयोजित तीन दिवसीय पुस्तक मेले में अतिथियों ने रिबन काटकर मेले का शुभारंभ किया किंतु मेले में नगर के महज 7 बुक स्टॉल को छोड़ अन्य लोकप्रिय बुक स्टॉल के स्टेशनरी विक्रेताओं ने रुचि नही दिखाई। वहीं नगर लोकप्रिय शैक्षणिक संस्थाओं की चाहि गई किताबें पुस्तक मेले में पालकों को नहीं मिल सकी है जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार कानुडे से पुस्तक मेले के संबंध में मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उनके द्वारा मोबाइल हमेशा की तरह मोबाइल अटेंड नहीं किया गया उल्लेखनीय है कि नया शिक्षा सत्र अप्रैल प्रारंभ होने के बाद से ही अगली कक्षा की तैयारी के लिए पलकों को अपने बच्चों के लिए नई शिक्षा सत्र की किताबें चाहि गई दुकानों पर खरीदने की मजबूरी का कारण बता कर इस पुस्तक मेले में उन किताबों का नहीं मिलना बताया है पुस्तक मेले में एक ही छत के नीचे सभी शैक्षणिक सामग्री के मिलने पर सवालिया निशान लग रहा है हालही में कुछ दीमापुर शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा मनमानी करके फिक्स स्टेशनरी दुकानों पर किताबें खरीदने की व्यवस्था के शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूल संचालकों और स्टेशनरी विक्रेताओं की एक बैठक में सख्त निर्देश दिये जाने के बाद भी निजी लोकप्रिय शैक्षणिक संस्थाओं के द्वारा न तो इस पुस्तक मेले में भाग लिया गया और न ही निजी शैक्षणिक संस्थानों मे निजी पब्लिशरों द्वारा फिक्स स्टेशनरी दुकानों पर किताबें खरीदने का सिलसिला थम अब तक पूर्ण रूप से विराम नहीं लग सका है मेले में आए पलक वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला शिक्षा विभाग द्वारा निजी शिक्षण संस्थाओं एवं स्टेशनरी विक्रेताओं के द्वारा मनमानी के खिलाफ ना तो शिकायत का टोल फ्री नंबर जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया और ना ही निजी लोकप्रिय शैक्षणिक संस्थानों में निजी पब्लिशरों द्वारा मन चाहे अधिक दामों पर किताबों के विक्रय का मूल्यांकन कर समिति बनाने के बाद कोई कार्रवाई की गई ईएमएस/नाजिम शेख/ 16 अप्रैल 2026