राज्य
16-Apr-2026
...


लखनऊ (ईएमएस) ।लखनऊ के खुर्रमनगर में झुग्गी-झोपड़ी में लगी आग लगने के बाद 3 घंटे तक फायर ब्रिगेड वहां नहीं पहुंची। आज 24 घंटे बाद जले हुए जानवर वहीं पड़े हुए हैं और कांग्रेस विधान मंण्डल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ के नेतृत्व में गये हुए प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने तक न तो वहां कोई सरकारी सहायता और व्यवस्था पहुंची और न ही पीड़ितों का हाल जानने के लिए अधिकारी पहुंचे। श्रीमती आराधना मिश्रा मोना के साथ कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल खुर्रमनगर के पीड़ितों का हाल लेने और वहां के हालात का जायजा लेने के लिए पहुंचा। मौके पर पीड़ितों ने श्रीमती आराधना मिश्रा मोना को विस्तार से घटना की जानकारी दिया। वह उस परिवार से भी मिलीं जिसने अपने बच्चों को खोया है। श्रीमती आराधना मिश्रा मोना जी ने वहां मौजूद पत्रकारों से बात करते हुए इस बात पर रोष व्यक्त किया कि आखिर हाइवे के किनारे होने के बावजूद फायर ब्रिगेड 3 घंटे तक क्यों नहीं पहुंची और पीड़ितों के लिए अभी तक कोई समुचित व्यवस्था क्यों नहीं की गई है। श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने अपने पास से एक लाख रूपया पार्टी को दिया जिससे पीड़ितों की सहायता की जा सके, और यह भी घोषणा किया है कि कल इस अग्निकांड के पीड़ितों के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से तत्कालिक सहायता सामग्री भेजी जायेगी। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन-पूर्व मंत्री सी0पी0 राय, विधि विभाग के चेयरमैन अली आसिफ़ ज़मा रिजवी (रिंकू),मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आंेकारनाथ सिंह, जिलाध्यक्ष रूद्र दमन सिंह (बब्लू), शहर अध्यक्ष श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी एवं डाॅ0 शहजाद आलम, पार्षद मुकेश सिंह चैहान, पूर्व पार्षद शैलेन्द्र तिवारी बब्लू आदि मौजूद थे। शशि भूषण दूबे कंचनीय