राज्य
16-Apr-2026


देहरादून (ईएमएस)। ओलंपस हाई स्कूल ने सीबीएसई कक्षा दस बोर्ड परीक्षा 2026 में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। स्कूल के विद्यार्थियों ने सभी विषयों में उच्च अंक प्राप्त कर शानदार शैक्षणिक उपलब्धि दर्ज की। इस दौरान उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों में ईशान लखेड़ा ने 98.4 प्रतिशतअंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इस दौरान कंचन रावत ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मनसवी पंवार और ऋषित सेठी ने 94.6 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि स्वास्तिक रोहिल्ला ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अन्य उल्लेखनीय विद्यार्थियों में हर्षित वर्मा (92.6 प्रतिशत), इशिका सैनी (92 प्रतिशत), अंश एरॉन (91.2 प्रतिशत), इंशा इम्तियाज (91 प्रतिशत) और आकृति सिंह (90.4 प्रतिशत) शामिल हैं। वहीं विषयवार परिणामों ने भी विद्यालय की शैक्षणिक मजबूती को दर्शाया। अंग्रेजी में 34 विद्यार्थियों ने 90 से अधिक अंक प्राप्त किए, हिंदी कोर्स-बी में 25, गणित (स्टैंडर्ड) में 5, विज्ञान में 12, सामाजिक विज्ञान में 21 और सूचना प्रौद्योगिकी में 38 विद्यार्थियों ने 90 से अधिक अंक प्राप्त किए। परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रबंध निदेशक डा. कुनाल शमशेर मल्ला और प्रधानाचार्या डा. अनुराधा पुंडीर मल्ला ने विद्यार्थियों को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई दी। उन्होंने अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए शिक्षकों के निरंतर प्रयासों की भी प्रशंसा की। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/16 अप्रैल 2026