भोपाल (ईएमएस) । नगर पालिका निगम परिषद के विशेष सम्मिलन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष एवं एमआईसी मेंबर रविंद्र यति की भूमिका प्रमुख रूप से उभरकर सामने आई। बैठक में श्री यति ने अपने प्रभावशाली उद्बोधन में अधिनियम को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह कानून महिलाओं को राजनीति और निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी सुनिश्चित करेगा। उनके आह्वान पर परिषद के सभी सदस्यों ने एकमत होकर अधिनियम के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती मालती राय, सभापति किशन सूर्यवंशी सहित समस्त पार्षदगण उपस्थित रहे। रविंद्र यति ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में यह पहल महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान दिलाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।कार्यक्रम के अंत में सभी ने नारी शक्ति को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। धर्मेंद्र, १६ अप्रैल २०२६