मुंबई (ईएमएस)। एशियाई बाजार शुक्रवार सुबह गिरावट के साथ खुले। जबकि वॉल स्ट्रीट में रातभर रिकॉर्ड तेजी देखी गई थी। निवेशक अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते को लेकर और स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं। जापान का निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी क्रमशः 0.83 प्रतिशत और 0.33 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहे थे। वहीं, सीएसआई 300 में 0.16 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट ने अपनी रिकॉर्ड तेजी को आगे बढ़ाया और क्रमशः 0.26 प्रतिशत और 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.24 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। ट क्रूड की कीमतों में गिरावट देखी गई। अमेरिका और ईरान के बीच समाधान की उम्मीद से सप्लाई को लेकर स्थिति बेहतर होने की संभावना बनी। इसका अप्रैल फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट 1.10 प्रतिशत गिरकर 98.30 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।सोने और चांदी के वायदा भाव क्रमशः 0.06 प्रतिशत और 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। सतीश मोरे/17अप्रैल ---