व्यापार
17-Apr-2026


न्यूयॉर्क (ईएमएस)। ओटीटी दिग्गज नेटफ्लिक्स के सह-संस्थापक और वर्तमान चेयरमैन रीड हेस्टिंग्स इस साल जून में अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद कंपनी के निदेशक मंडल से हट जाएंगे। कंपनी ने इस अहम बदलाव की जानकारी देते हुए बताया कि हेस्टिंग्स अब परोपकारी कार्यों और अन्य गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। उन्होंने 1990 के दशक के अंत से 2023 तक दो दशकों से अधिक समय तक कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में कार्य किया। हेस्टिंग्स ने अपने कार्यकाल में हमेशा ग्राहकों की खुशी, बेहतर कार्य संस्कृति और दीर्घकालिक सफलता पर जोर दिया। यह महत्वपूर्ण घोषणा कंपनी के नवीनतम तिमाही परिणामों के साथ की गई। सतीश मोरे/17अपैल ---