व्यापार
17-Apr-2026


- अडानी की नेटवर्थ 92.6 अरब डॉलर, मुकेश अंबानी 90.8 अरब डॉलर पर खिसके मुंबई (ईएमएस)। एशिया के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची में एक बड़ा उलटफेर हुआ है। अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी को पछाड़ते हुए अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल कर लिया है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार गौतम अडानी की कुल संपत्ति 92.6 अरब डॉलर पहुंच गई है, जिससे वह दुनिया के 19वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वहीं मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 90.8 अरब डालर रह गई है, और वे वैश्विक सूची में 20वें स्थान पर खिसक गए हैं। इस साल अडानी की संपत्ति में 8.10 अरब डालर की वृद्धि हुई, जबकि अंबानी की संपत्ति में 16.9 अरब डालर की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। लिस्ट में 656 अरब डॉलर के साथ एलन मस्क पहले नंबर पर बने हुए हैं। गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज 286 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अमेजन के जेफ बेजोस (269 अरब डॉलर), सर्गेई ब्रिन (266 अरब डॉलर), मार्क जुकरबर्ग (239 अरब डॉलर), लैरी एलिसन (230 अरब), माइकल डेल (170 अरब), जेंसन हुआंग (164 अरब), बर्नार्ड आरनॉल्ट (164 अरब) और जिम वॉल्टन (150 अरब डालर) भी टॉप 10 में शामिल हैं। सतीश मोरे/17अपैल ---