व्यापार
21-Apr-2026


मुंबई (ईएमएस)। वेयरहाउसिंग एवं औद्योगिक रियल एस्टेट मंच वेलस्पन वन ने जेएनपीए विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) में इंडेव इंफ्रा को 2.10 लाख वर्ग फुट क्षेत्र का गोदाम पट्टे पर दिया है। यह कदम इंडेव इंफ्रा को अपनी फ्री ट्रेड वेयरहाउसिंग जोन क्षमताओं को बढ़ाने और बंदरगाह से जुड़े लॉजिस्टिक्स संचालन को सुव्यवस्थित करने में मदद करेगा। वेलस्पन वन ने कहा कि यह समझौता इंडेव इंफ्रा की बाजार में उपस्थिति को मजबूत करेगा, जिससे उसे निर्बाध, बंदरगाह से जुड़े आपूर्ति श्रृंखला समाधान प्रदान करने और अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रवाह को समर्थन देने की क्षमता मिलेगी। इंडेव इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के एक अ‎धिकारी ने कहा ‎कि यह साझेदारी व्यापार प्रवाह को अधिक प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने और ग्राहकों को एकीकृत एवं मूल्यवर्धित लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदान करने की हमारी क्षमता को मजबूत करती है। सतीश मोरे/21अप्रैल ---