राज्य
17-Apr-2026
...


शिवपुरी, (ईएमएस)। शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में लाई गई मादा टाइगर एमटी-6 भालू से हुई भिड़ंत में घायल हो गई। घटना के बाद टाइगर गांव की ओर भटक गई और रेस्क्यू से पहले एक भैंस का शिकार भी कर लिया। जानकारी के अनुसार, यह मादा टाइगर कुछ दिन पहले ही बांधवगढ़ से लाई गई थी। वन विभाग ने स्थिति को गंभीर मानते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और गुरुवार सुबह ट्रैंकुलाइज कर उसे सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में टाइगर को इलाज के लिए बाड़े में शिफ्ट कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, अब उसकी हालत स्थिर है और निगरानी जारी है। नंदिनी परसाई/17 अप्रैल 2026