राज्य
17-Apr-2026
...


- उत्तरपुस्तिका खरीदी की होगी जांच - गोपनीयता की आड़ में प्रश्नपत्रों की छपाई में करोड़ों का भ्रष्टाचार भोपाल (ईएमएस)। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में उत्तरपुस्तिकाओं और प्रश्नपत्रों की छपाई को लेकर बड़े वित्तीय घोटाले की आशंका सामने आई है। जानकारी के अनुसार करीब 30 लाख रुपए की उत्तरपुस्तिकाओं की खरीदी में अनियमितताएं पाई गई हैं, जिसके चलते जांच के निर्देश दिए गए हैं। आरोप है कि खरीदी प्रक्रिया में वित्तीय नियमों की अनदेखी करते हुए अधिकारियों ने अपने अधिकार क्षेत्र से अधिक खर्च कर दिया। वहीं, प्रश्नपत्रों की छपाई में भी गोपनीयता का हवाला देकर करोड़ों रुपए के खर्च में पारदर्शिता नहीं बरती गई। इस पूरे मामले ने विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुलगुरु को रिपोर्ट सौंपे जाने की तैयारी है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। फिलहाल छात्रों के हितों को देखते हुए परीक्षाएं समय पर कराने पर सहमति बनी है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। नंदिनी परसाई/ 17 अप्रैल 2026