-पुलिस आरोपी शेखर यादव को लेकर अहमदाबाद से मुंगेर ला रही पटना,(ईएमएस)। बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बांका के मूल निवासी शेखर यादव के रूप में हुई है। मुंगेर पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड लेकर बिहार ला रही है। इस खबर के सामने आने के बाद राज्य के पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। धमकी दिए जाने के बाद बिहार पुलिस कांड दर्ज करके गुप्त तरीके से छानबीन कर रही थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी गुजरात में रहकर मजदूरी कर रहा था। वह बांका जिले का रहने वाला है। उसके मोबाइल से सीएम को जान से मार देने की धमकी दी गई थी। वैज्ञानिक जांच में धमकी देने वाले नंबर के मोबाइल का टावर लोकेशन गुजरात मिला। बिहार पुलिस ने गुजरात जाकर अहमदाबाद पुलिस से संपर्क किया और फिर मोबाइल नंबर का लोकेशन ट्रैक करते हुए आरोपी को दबोच लिया। कानूनी कार्रवाई के बाद उसे बिहार लाया जा रहा है। पुलिस आरोपी शेखर यादव को लेकर अहमदाबाद से मुंगेर के लिए रवाना हो चुकी है। पुलिस पता लगाया रही है कि शेखर ने सीएम सम्राट चौधरी को धमकी क्यों दी। क्या उसके पीछे कोई और है या उसने खुद अपने स्तर से ऐसा काम किया है? यह भी जानना जरूरी हो गया है कि इसके पीछे किसी गैंग का हाथ तो नहीं है। बता दें दो दिन पहले ही सम्राट चौधरी ने बिहार सीएम के रूप में शपथ ली है। बिहार का गृहमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी ने कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अपराधियों को कड़ी चेतावनी दी थी। इसका काफी असर भी दिखा। बड़ी संख्या बदमाशों को पुलिस ऑपरेशन लंगरा चलाकर शांत कर दिया। वैशाली में सोना लूट के कुख्यात को मार गिराया। सीएम बनने के बाद सुसाशन और लॉ एंड ऑर्डर को सरकार की प्राथमिकता में गिनाया था। ऐसे में सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी की खबर चौंकाने वाली है। माना जा रहा है कि जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। सिराज/ईएमएस 17अप्रैल26