राष्ट्रीय
17-Apr-2026


लखनऊ (ईएमएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए उतरेंगे। शनिवार को वे उत्तर से दक्षिण तक तीन जिलों में लगातार जनसभाएं और रोड शो कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सबसे पहले कूचबिहार जिले के माथाभांगा विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वे भाजपा प्रत्याशी निशीथ प्रमाणिक के समर्थन में जनता से संवाद करेंगे। सीमावर्ती इस क्षेत्र में पार्टी अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है और योगी की सभा को इस दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री जलपाईगुड़ी जिले के धुपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे, जहां दोपहर 1रू20 बजे भाजपा उम्मीदवार नरेश चंद्र रॉय के समर्थन में जनसभा करेंगे। उत्तर बंगाल में पिछले चुनावों में मिली बढ़त को और मजबूत करने पर पार्टी का विशेष फोकस है। दिन के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री बांकुड़ा पहुंचेंगे, जहां शाम 4ः15 बजे भाजपा प्रत्याशी नीलाद्रि शेखर दाना के समर्थन में रोड शो करेंगे। जंगलमहल क्षेत्र के इस अहम जिले में इस रोड शो को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है और स्थानीय स्तर पर इसकी व्यापक तैयारियां की गई हैं। जितेन्द्र 17 अप्रैल 2026