मुंबई (ईएमएस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुक्रवार को भारतीय 4 पैसे की बढ़त के साथ ही 92.74 रुपये पर बंद हुआ। वहीं आज सुबह शुरुआती कारोबार में रुपया 28 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.86 पर पहुंच गया। भूराजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीद और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुझान से घरेलू मुद्रा को बल मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 92.93 पर खुला और शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ 92.86 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद स्तर से 28 पैसे की मजबूती दिखाता है। रुपया गुरुवार को डॉलर के मुकाबले 19 पैसे मजबूत होकर 93.14 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 फीसदी बढ़कर 98.07 पर पहुंच गया। ईएमएस 17 अप्रैल 2026