ग्वालियर ( ईएमएस ) | अपर आयुक्त प्रदीप तोमर ने नमामि गंगे के अंतर्गत मुरार नदी पर किये जा रहे कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में सिटी प्लानर महेन्द्र अग्रवाल, सहायक यंत्री महेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, राजू गोयल, वीरेन्द्र शाक्य, यशवंत मैकले सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अपर आयुक्त प्रदीप तोमर के कक्ष में आयोजित बैठक में मुरार नदी के सौंदर्यीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा नदी पर हुए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। समीक्षा के दौरान अपर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को फील्ड पर जाकर नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे के तहत जो भी लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, उन्हें समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि मुरार नदी को उसका पुराना गौरव वापस मिल सके।