अरवल, (ईएमएस)। बिहार के अरवल जिले में पुलिस ने अवैध हथियार और मादक पदार्थ के साथ 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 2 विधि-विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र में कुछ लोग अवैध गतिविधियों में संलिप्त हैं। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 1 पिस्टल, 3 मैगजीन, 45 कारतूस, 22 ग्राम स्मैक, 31,120 रुपये नकद और 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि 2 नाबालिगों को विधि अनुसार निरुद्ध कर लिया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। संतोष झा-१७ अप्रैल/२०२६/ईएमएस