क्षेत्रीय
17-Apr-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | स्वच्छता किसी एक की नही ंहम सभी की जिम्मेदारी है तथा अपनी गली मौहल्ला एवं शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हम सभी को अपनी आदत बदलनी होगी, तभी बदलेगा ग्वालियर। उक्ताश्य के विचार प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने नगर निगम ग्वालियर आयोजित देश का सबसे बड़ा स्वच्छता संवाद के दौरान आम नागरिकों से चर्चा करते हुए व्यक्त किए। नगर निगम ग्वालियर द्वारा ग्वालियर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न वार्डों मंे किया जा रहा है। जिसके तहत आज शुक्रवार को तानसेन नगर स्थित टंकी वाले पार्क में आयोजित स्वच्छता संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व पार्षद श्री दिनेश सिकरवार, वरिष्ठ नेता श्री अशोक शर्मा, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर डॉ. प्रियंवदा भसीन, डॉ. राघवेन्द्र, अपर आयुक्त श्री प्रदीप तोमर सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक गण उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने यह संकल्प लिया कि हम सभी मिलकर ग्वालियर को स्वच्छ बनाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे एवं अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगें। स्वच्छता संवाद कार्यक्रम के दौरान पूर्व पार्षद श्री दिनेश सिकरवार ने कहा कि जब हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधि झाडू पकड़कर देश को स्वच्छ रखने के लिए आम नागरिकों को प्रेरित कर सकते हैं तो यह हम सभी की जिम्मेदारी है। कि अपने वार्ड एवं मोहल्ले को साफ रखने के लिए मिलकर प्रयास करें। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री अशोक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान पर लोग स्वच्छता को अपना रहे हैं, आज अपना देश स्वच्छ भारत की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर डॉ. प्रियंवदा भसीन ने कहा कि जहां स्वच्छता होती है वहीं समृद्धि होती है तथा हम सभी यह जानते हैं कि स्वच्छता से हमारा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग हमारे लिए बहुत ही खराब है और प्लास्टिक की चीजों में गर्म खाना एवं भोजन का इस्तेमाल करना कैंसर का कारक है। बीआईएमआर हॉस्पिटल के डॉ. राघवेन्द्र ने कहा कि गंदगी हमेशा बीमारियों को निमंत्रण देती है। घर के आसपास कचरा जमा होने से अनेक बीमारियां फैलती हैं।   इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री प्रदीप तोमर ने कहा कि स्वच्छता एक संस्कार है तथा स्वच्छता से हमारा मन प्रसन्न रहता है और कार्य करने की ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि जिस दिन हम अपने घर के साथ ही अपने आसपास की सडक, गली मोहल्ला एवं शहर को अपना मान लेंगे तो शहर अपने आप ही स्वच्छ हो जाएगा। स्वच्छता संवाद के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित अनेक नागरिकों महिलाओं एवं बुजुर्ग बच्चों ने भी स्वच्छता के लिए उनके मन में आ रहे सवालों को पूछा और अपने सुझाव भी दिए। कार्यक्रम के दौरान सभी नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। शहर की सड़कों पर दिया स्वच्छता का संदेश तनसेन नगर क्षेत्र में आयोजित स्वच्छता संवाद के पूर्व में नगर निगम की आईईसी टीम के सदस्यों द्वारा विभिन्न संस्थाओं के वालंटियर के साथ एक स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता संवाद में उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता कैप एवं बैज लगाये गए। अगला संवाद हजीरा चौराहे पर स्वच्छता संवाद का अगला कार्यक्रम 19 अप्रैल 2026 को शाम 5ः00 बजे मुरार में आयोजित किया जाएगा आप सभी नागरिक अधिक से अधिक संख्या में उसमें सहभागिता करें।