बेंगलुरु(ईएमएस)। कर्नाटक के यादगीर जिले में शुक्रवार को कार और बस की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। आमने-सामने की टक्कर के बाद कार में आग गई थी। शुरुआती जांच के मुताबिक, कार का टायर फटने से ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया। इसी दौरान सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई और कार में आग लग गई। कार में 8 लोग सवार थे, जिनमें 3 बच्चे भी शामिल थे। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां 6 लोगों की मौत हो गई। 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना सुरपुर तालुका के देवपुर के पास, सुरपुर पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर हुई। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, कार यादगीर से रायचूर की ओर जा रही थी, तभी उसकी टक्कर बेंगलुरु से कालाबुरागी की ओर आ रही एक निजी बस से हो गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार और बस दोनों में तुरंत आग लग गई। विनोद उपाध्याय / 17 अप्रैल, 2026